भारत माता की जय के नारे के साथ भारत की टीम का हौसला बढ़ाया

गाजियाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में ए ब्लॉक पार्क संगठन एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल द्वारा पार्क में ए ब्लॉक निवासियों के लिए बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने का आयोजन किया गया जिसमें सभी निवासियों ने चटकारे और आइसक्रीम के साथ मैच का आनंद लिया मैच विजय होने के बाद आतिशबाजी कर आपस में मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां जाहिर की। जिस तरह अहमदाबाद स्टेडियम में भारत माता की जय के जयकारों के साथ गूंज रहा था वैसे ही ए ब्लॉक पार्क में भी बच्चों द्वारा झंडा फहराकर भारत माता की जय के नारे के साथ भारत की टीम का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *