- विभिन्न समुदाये के लोगों ने कार्यक्रम में की शिरकत
- देश-दुनिया में अमन-चैन व शांति के लिए की प्रार्थना


गाजियाबाद। मरकज मस्जिद रोड कैला भट्टा स्थित जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने अपने कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। ईद मिलन समारोह में विभिन्न समुदाये के लोगों ने शिरकत की और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। दुनिया और समाज के अस्त व्यस्त हालातों को सही करने, देश दुनिया में अमन चैन व शांति के लिए दुआ की। जमात-ए-इस्लामी हिन्द के पश्विमी उत्तर प्रदेश के सचिव वहाबुददीन ने कहा कि आपस में भाईचारे व प्रेम को बढ़ाया जाए। किसी भी तनाव के मुद्दे को आपसी मेल जोल व विचार विमर्श से हल किया जाए। जमात के नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिम ने सभी समुदाये के लोगों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने तथा सहयोग किए जाने की बात कही। ईद मिलन कार्यक्रम में मोहम्मद इलयास, मास्टर मेहरुददीन, रशीद अहमद, डाक्टर ए आर रहमानी, गुलशन माकन, दीपक गोयल, रोहित गुप्ता, अब्दुल कय्यूम, विजय ठकराल, नीरज मित्तल, दीपक, रिंकू व मीडिया प्रभारी सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

