ग्राम पंचायत मकरेड़ा में डिजिटल लाईब्रेरी (पुस्तकालय) का उद्घाटन

गाजियाबाद ,रविवार 05 अप्रैल। ग्राम पंचायत मकरेड़ा के पंचायत घर परिसर में संसार के सर्वश्रेष्ठ कार्य यज्ञ के द्वारा आर्य समाज के सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि प्रथम चरण में ग़ाज़ियाबाद की 42 ग्राम पंचायतों में भाजपा योगी सरकार ने डिजिटल लाइब्रेरी हेतु लाखों रूपए के उपकरण एवं पुस्तके उपलब्ध करायी है ये सरकार की दूर दृष्टि है कि ग्रामणी आंचल के युवक युवतियां पढ़ लिखकर अच्छे पदों को सुशोभित करते हुए राष्ट्र की सेवा करें,मै स्वयं भी प्रतिदिन प्रतिभागी छात्रों के साथ बैठकर अध्ययन करूंगा जो बच्चे बाहर पैसे खर्च करके पढ़ने जा रहे है ,उन्हें भी यहां लाने का प्रयास करेंगे। जिससे हमारे गरीब बच्चे भी आगे बढ़े।
पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार और विचारों का केंद्र होता है। यहाँ से हम नई-नई बातें सीखते हैं, अपने विचारों को विकसित करते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। हमे विश्वास है कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों और समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
हम सभी संकल्प लें कि इस पुस्तकालय का सही उपयोग करेंगे और ज्ञान की इस ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखेंगे।
इस अवसर पर यज्ञपाल शास्त्री , प्रधान कृष्णदेव आर्य , सलेक भैया , सतवीर आर्य , बृजपाल निमेष, जितेंद्र खारी, हरीश आर्य , प्रवीण शर्मा ,ललित खारी, सुमित खारी एवं महिपाल सिराधना ,छत्रपाल जाटव ,देवव्रत आर्यआदि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *