
कृष्ण त्यागी
गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र का एक गांव ऐसा भी है जहां गांव की उन्नति के लिए गांव के युवा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को हवन-यज्ञ का आयोजन करते हैं। जी हां वह गांव गांव है बहादुरपुर। इस माह के दूसरे रविवार को भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में ग्रामीण युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर दिनेश त्यागी, जगमोहन प्रधान, बिनेश त्यागी, सोनू पांचाल, आशीष त्यागी, राधेश्याम त्यागी, रजनी त्यागी, कृष्ण त्यागी, ओमेश्वर त्यागी, बिट्टू, उमेश त्यागी,अमित, सुमित त्यागी आदि अनेक ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यज्ञ में गांव की उन्नति के लिए उस महान आत्मा से प्रार्थना करते हुए अपनी आहुति प्रदान की। राधेश्याम त्यागी के सुपुत्र मोहित त्यागी और उनकी पत्नी यजमान के रूप में मौजूद रही। यज्ञ ब्रह्मा के रूप में कृष्ण मुनी वैदिक उदघोषक थे। महेंद्र त्यागी, मा. राजेंद्र त्यागी, पप्पू त्यागी, मुनेश त्यागी, मथुरापुर से दक्ष नागर, वीर सिंह नागर आदि अनेक युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।

