लोनी। ग्राम पंचायत बादशाहपुर सिरौली में जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने मेवला चिरोड़ी संपर्क मार्ग का उदघाटन गांव के बुजुर्गों से नारियल फोड़कर कराया। जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि यह सड़क गांव सिरौली को मेवला- चिरोड़ी रोड से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क का वर्षों से बुरा हाल था जिसे अब आरसीसी से बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले भी लाखों रुपये की लागत से कई विकास कार्य ग्राम बादशाहपुर सिरौली में कराए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि ग्राम पंचायत निठोरा, खरखड़ी, गनौली, सिरौली, सकलपुरा, चिरोड़ी व मेवला भट्टी में करोड़ों रुपए की लागत से नालों और संपर्क मार्गों का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया है। उदघाटन समारोह में पहुंचने पर गांव के सम्मानित लोगों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी व जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि सीमित बजट के बावजूद भी जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने अपने क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। समारोह में मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह गुर्जर, बिक्रम ठेकेदार और नरेंद्र नेताजी ने समस्त ग्राम वासियों की तरफ से गांव सिरौली में लाखों रुपए के कई निर्माण कार्य कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिपाल मैनेजर, संतराम ठेकेदार, ज्ञानेन्द्र हवलदार, नवाब सिंह, श्यामी बैसला, ओमवीर बैसला, देवेन्द्र तंवर, बाबा रामशरण, धरम बैसला, फूँदन सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र बैसला, प्रताप नेताजी, सरदार सिंह, नेपालसिंह, राजवीर, नरेंद्र नेताजी, जितेंद्र फौजी, राजेश मास्टर, बालकराम शाहजी, रामबीर सिंह, जगतराम, कवर पहलवान, दीपक ठेकेदार, राजकुमार फौजी, ओमपाल, मोहनलाल, सौरभ बैसला और विजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

