
गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्तर-प्रदेश टेबिल टेनिस एसोसिएशन से सम्बद्व गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट टेबिल टेनिस कमेटी (एड-होक) तथा संस्थान ने मिलकर 27वां अजय कुमार गर्ग मैमोरियल टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया । पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष में भी प्रतियोगियों ने काफी हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कुल 20 टीमों एवं लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इस दो दिवसीय टूर्नामेंट का 12 अप्रैल 2026 को अगाज हुआ । विभिन्न शहरों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने आये और खेल भावना के साथ कड़ी चुनौती पेश की। सिधान्थ कटारिया एवं दिया बृहम्भचारी प्रतियोगिता के प्रथम विजेता रहे। टूर्नामेंट का समापन संस्थान के सलाहकार प्रोफेसर अमिता देव की उपििस्थति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि विक्रान्त गुप्ता मैंनेजिंग एडिटर स्पोर्ट्स एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्ष पन्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के आयोजक राजीव शर्मा ने टूर्नामेंट की व्याख्या दी। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक प्रोफेसर आईपी शर्मा ने सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त किया तथा आयोजक छात्रों का प्रशंसा की।

