डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर भीम मेले एवं महोत्सव का शानदार शुभारंभ

  • भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबासाहेब ही थे: राजकुमार भाटी
  • हास्य कलाकार शेख चिल्ली रहे दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र

गाजियाबाद। डॉ. बी आर अंबेडकर विकास एवं समाज कल्याण समिति ब्लॉक मुरादनगर एवं डॉ. बी आर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मुरादनगर स्थित डॉ.अंबेडकर पार्क में दो दिवसीय भीम मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शानदार आगाज हुआ। मेले का शुभारंभ फीता काटकर मोदीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद वैशाली ने किया।
मेरठ दिल्ली मार्ग पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तेरह और 14 अप्रैल को दो दिवसीय भीम महोत्सव का आयोजन किया गया है। तेरह अप्रैल को भी महोत्सव की शुरूआत प्रसिद्ध हास्य कलाकार शेखचिल्ली के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई। इससे पूर्व मोदीनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद वैशाली ने फीता काटकर विधिवत रूप से महोत्सव की शुरूआत की। आयोजन के पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी डिबेट में नजर आने वाले प्रख्यात चिंतक राजकुमार भाटी रहे। इस अवसर पर बोलते हुए राजकुमार भाटी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर विश्व के महानतम चिंतकों में से हैं। विरोधी कितना भी षड्यंत्र करते रहें लेकिन यह सच्चाई है कि भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर ही थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बहुजन समाज बाबा साहेब के सिखाए रास्ते पर चलते हुए शिक्षा पर सबसे अधिक जोर दे ताकि समाज शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सके। राजकुमार भाटी के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एडवोकेट धर्म सिंह और मोदीनगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, जिला पंचायद सदस्य पति विकास यादव, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी निजाम चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के पद चिन्ह पर चलने का आह्वान किया। समारोह का कुशल संचालन बबली जाटव और मनोज भारती ने किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामकिशन प्रधान ने की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद प्रधान, महासचिव एडवोकेट लोकेश जाटव,कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सहाय, रोहतास जाटव, चांद किशोर,रामकिशोर गौतम, प्रधान रूप किशोर, जयपाल प्रधान, मुकेश बड़का, ओमवीर गौतम, राकेश प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार रणबीर गौतम, राशिद अली, नितिन सभासद,इंस्पेक्टर चरण सिंह,मिंटू तोड़ीवाल एवं प्रेम सिंह समाजसेवी आशाराम, गाजियाबाद से आए डॉक्टर चरण सिंह एवं ठेकेदार हर स्वरूप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *