कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को पुराना बस अड्Þडा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वर्गीय मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज सेवा और जनहित के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दी।
इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, अश्विनी त्यागी, रियाज अहमद, हरेंद्र सिंह बाबा, बाबूराम आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉली त्यागी, रूबी मलिक, सीमा नाजमीन, राजकुमार शर्मा, हरपाल सिंह, रिजवान मलिक, विनोद धामा, आचार्य विकास कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, शोएब, कुनाल वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, उदय सिंह पाल सहित आदि ने
दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *