पार्षद कविता प्रवीण भाटी के कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई

गाजियाबाद। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर वार्ड 83 पार्षद कार्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद कविता प्रवीन भाटी द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामाकांत पांडेय उपस्थित रहे, जिनका पार्षद कविता प्रवीन भाटी द्वारा पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज के हर वर्ग को सम्मान और समान अवसर दिलाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, शिक्षा और समानता को बढ़ावा देना चाहिए तथा युवाओं को डॉ. अंबेडकर जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में संजीव त्यागी, अमन, देवेंद्र, सुशील भूरा, गिरधारी पंडित, दीपक गुप्ता, मनोज, राधेश्याम, डॉ. अनिल शर्मा, मनोज कुमार, गिरी, प्रमोद सिंघल, भगत जी, सोनू मित्तल, ऋषभ सक्सेना, मुंशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *