भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने प्रशिक्षण वर्ग में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं की मांगी सूची

  • भाजपा के सभी बीस मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
  • अनुपस्थित रहने वाले अपेक्षित कार्यकर्ताओं को भी लेना होगा प्रशिक्षण: सरदार एस पी सिंह

गाजियाबाद- पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत भाजपा गाजियाबाद महानगर के सभी बीस मंडलों में प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि प्रदेश की प्रशिक्षण योजना का स्थानीय अपेक्षित कार्यकतार्ओं द्वारा पूरा लाभ उठाया और पार्टी की रीति नीति और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इन वर्गों में विभिन्न मंडलों में किन्हीं कारणों से कुछ कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे और प्रशिक्षण का लाभ नहीं ले सके। प्रदेश नेतृत्व की योजना अनुसार ऐसे सभी अनुपस्थित कार्यकर्ताओंं की सूची उपलब्ध कराने के लिए मंडल अध्यक्षों व आई टी सेल को कहा गया है।
प्रशिक्षण अभियान के महानगर संयोजक सरदार एस पी सिंह ने बताया कि जल्द ही विधानसभा स्तर पर ऐसे अनुपस्थित अपेक्षित कार्यकर्ताओं का भी दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा और उसमें उनको सभी सातों सत्रों में उपस्थिति रहना होगा तथा रात्रि विश्राम भी अनिवार्य होगा। सूची उपलब्ध होने पर आवश्यकतानुसार स्थान व वक्ताओं का चयन किया जाएगा। ऐसे कार्यकर्ताओं में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व अभियान संयोजक सरदार एस पी सिंह ने प्रशिक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, वक्ताओं, पदाधिकारियों, आई टी सेल टीम व अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करने के लिए आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *