पार्षद कविता प्रवीण भाटी ने वार्ड 83 को दी 2 हाई मास्ट लाइट की सौगात

  • कहा- विकास की रोशनी से जगमगाएंगे पार्क और चौराहे

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 83 के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित 11 ब्लॉक के जागृति पार्क में स्थानीय आरडब्ल्यूए कमेटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पार्षद कविता प्रवीन भाटी द्वारा हाई मास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी आरडब्ल्यूए सदस्यों ने क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना की।
पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वार्ड 83 में विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी और हर क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। वहीं, उपस्थित जनता ने भी पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। इसी क्रम में वार्ड 83 के श्याम पार्क एक्सटेंशन, सी-ब्लॉक स्थित शिव पार्क के कोने पर मकान संख्या उ-54 के सामने तिराहे पर भी हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन पार्षद कविता प्रवीन भाटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद ने सभी स्थानीय निवासियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें लड्डू खिलाकर नई हाई मास्ट लाइट की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए पार्षद कविता प्रवीन भाटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन हाई मास्ट लाइटों से क्षेत्र में सुरक्षा एवं रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर सुभाष गोस्वामी, महेश चंद राठी, नगीन गुप्ता, संजय राणा, सुदेश शर्मा, आर.पी. शर्मा, अल्का शर्मा, राम कुमार बंसल, महानंन भारद्वाज, आर.के. बंसल, अशोक गुप्ता आटेवाले, डॉ. अनिल शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, राजीव शर्मा, शशि मोहन शर्मा, बलदेव सिंह, जयकृत कसाना, आनंद शर्मा, प्रथम शर्मा व अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *