आई.टी.एस कॉलेज आफ फार्मेसी मुरादनगर में एलुमनाई मीट में सजी यादों की महफिल

मुरादनगर, 18 अप्रैल, 2026। आई.टी.एस कॉलेज आफ फामेर्सी, मुरादनगर द्वारा एलुमनाई मीट (पूर्व छात्र मिलन समारोह) का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न वर्षों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभवों तथा यादों को साझा किया। समारोह का शुभारम्भ आई.टी.एस दी – एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार, डॉ. सागरिका माझी , डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. शालिनी कपूर साहनी व मि. रविन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. चड्डा ने कहा कि एलुमनाई किसी भी संस्था की पहचान और उसकी सफलता का दर्पण होते हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि आई.टी.एस परिवार अपने पूर्व छात्रों के साथ मजबूत एवं सार्थक संबंध बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एलुमनाई केवल संस्थान के पूर्व छात्र ही नहीं, बल्कि उसकी पहचान और गौरव के प्रतिनिधि होते हैं। ऐसे आयोजन न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि वर्तमान और पूर्व छात्रों के बीच संवाद एवं सहयोग का एक सशक्त मंच भी तैयार करते हैं, जिससे भविष्य में शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक स्तर पर सहयोग के नए अवसर भी विकसित होते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार ने कहा कि एलुमनाई संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनकी उपलब्धियां वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से संस्थान के साथ निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।
मिलन समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए तथा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आई.टी.एस दी – एजुकेशन ग्रुप आज एक ब्रांड बन चुका है और हमें इस कॉलेज का एलुमनाई होने पर गर्व है। पूर्व छात्रों ने भावुक होकर पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि यहाँ आकर लगता है कि जैसे समय रुक गया है आई.टी.एस कॉलेज ने हमें न सिर्फ किताबी ज्ञान दिया बल्कि जीवन का साथ निभाना भी सिखाया। कुछ पूर्व छात्रों ने अपने हॉस्टल के जीवन की यादों को साझा करते हुए कहा कि यहाँ का पुस्तकालय एवं हॉस्टल पढ़ने के लिए एक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराता है। इस अवसर पर वर्तमान छात्रों द्वारा किए गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शालिनी कपूर साहनी ने कॉलिज प्रबंधन, कार्यक्रम आयोजक – संचालक सहित अध्यापकों एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सागरिका माझी, मिस. साक्षी चौहान, मि. मनीष कुमार और मि. रविन्द्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *