भारत विकास परिषद की आईपेक्स शाखा ने स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को किया जागरुक

गाजियाबाद। भारत विकास परिषद, आईपेक्स शाखा द्वारा राजकीय सर्वोदय बालिका विद्यालय, वेस्ट विनोद नगर दिल्ली में कक्षा 9 की छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनीमिया (रक्ताल्पता) जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 205 छात्राओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया तथा जिन छात्राओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, उन्हें अपने खानपान में आवश्यक पोषक आहार लेने का परामर्श दिया गया तथा सभी छात्राओं की गुड़ एवं चने के पैकेट वितरित किया गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जंक फूड न खाने एवं संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकल्प के साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ की मधुमेह की जाँच की गई। जिसकी शुगर अधिक पाई गई उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन, सचिव अजय सिंघल, वित्त सचिव सीए अनिल कुमार गुप्ता, श्रीमति कल्पना गुप्ता, महिला सहभागिता प्रमुख भावना अग्रवाल, मनोज अग्रवाल – (मीडिया प्रभारी),क्षेत्रीय संयोजक संपर्क आनन्द भार्गव, केंद्रीय महिला सहभागिता समिति सदस्य शोभना भार्गव, अनिल कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश रुस्तगी सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सहभागिता समिति एवं कार्यसमिति टीम का विशेष योगदान रहा। भारत विकास परिषद, आईपेक्स शाखा द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *