गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 स्थित सन वैली इंटरनेशनल स्कूल में गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 12 अलग-अलग स्कूलों एवं कराटे अकादमियों से लगभग 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-6 वर्ष से लेकर अंडर-18 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने कराटे काता, कुमिते एवं टीम काता स्पर्धाओं में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सन वैली इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री प्रीति गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं कोचों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतकर चयनित खिलाड़ी आगामी उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 31 मई को वसुंधरा सेक्टर-15, गाजियाबाद स्थित एस.जी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना एवं उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर आयोजन समिति, ऑफिशियल्स एवं रेफरी पैनल के रूप में नैना रावत, कृष्ण रावत, शशिकांत, अफजल खान, अध्य्या भंडारी, कुलदीप सोनी, सुमित शाक्य, प्रदीप नेगी, आदेश शर्मा, तुषार यादव, गौरव बिष्ट, क्रिथिक सुगंथन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कराटे प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता के आधार पर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है। जिला चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना तथा उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
बालिका वर्ग पदक विजेता
अध्य्या भंडारी, गायत्री भान, वैभवी पंत, अनुग्या शर्मा, अनन्या ठाकुर, काश्वी शर्मा, आश्रिया रावत, दीवान्शी जैन, अमायरा गोयनका, अर्शी, ईवा गुप्ता, शिवान्या गुसाईं एवं वैष्णवी यादव ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर राज्य प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
बालक वर्ग पदक विजेता
क्रिथिक सुगंथन, गौरव बिष्ट, ऋतिक दास, कृष्ण चौहान, तुषार यादव, देविक गोयल, चेतन भाटिया, जीवितेश बिष्ट, अधिराज सिंह, आद्विक गोयनका, अग्रिम अरोड़ा, कर्ण सिंह रावत, सात्विक रावत, अथर्व ठाकुर, पूर्वित गुरियान, मोनिथ मजूमदार, आयांश राज सिंह, अश्विक अग्रवाल, इवान शर्मा, अनय शुक्ला, आदि शुक्ला, तनुष माथुर, वरुण नागर, श्रीन जॉय सेन एवं रुद्र प्रताप कुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी अधिकारियों, रेफरी पैनल एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

