
गाजियाबाद। आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कालेज में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षिणक ज्ञान प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सांस्कृतिक समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियॉ दी गई, कार्यक्रम में ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग , विज्ञापन प्रस्तुति एवं शार्ट फिल्म प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता सोलो डांस में किरण बावा एवं मलिका त्यागी ग्रुप डांस बी.पी.टी. द्वितीय सेमेस्टर, सोलो सिंगिंग जोइल ग्रुप सिंगिंग बी.पी.टी. आठवां सेमेस्टर विज्ञापन प्रस्तुति में बी.पी.टी. सातवें सेमेस्टर एवं शार्ट फिल्म में बी.पी.टी. चतुर्थ सेमेस्टर बने। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सभी छात्रों ने प्रतिभा प्रदर्शन हेतु इतना अच्छा अवसर प्रदान करने के लिए माननीय वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का धन्यवाद किया।

