गाजियाबाद, राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आर.के.जी.आई.टी.), गाजियाबाद द्वारा कॉन्फैब 360 डिग्री, नई दिल्ली के सहयोग से एआई, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग एवं क्वालिटी: उच्च शिक्षा और अनुसंधान के भविष्य को आकार देनाह्व विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीकी नवाचार, मार्केटिंग तथा गुणवत्ता प्रबंधन की उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श करना था।
संगोष्ठी में भारत एवं विदेशों से आए प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. निशु अयेडी, संस्थापक, कॉन्फैब 360 डिग्री एवं मेंटरएज; प्रो. (डॉ.) अनुज कुमार, रशफोर्ड बिजनेस स्कूल, स्विट्जरलैंड; डॉ. मिगुएल सहागुन, हाई पॉइंट यूनिवर्सिटी, अमेरिका; डॉ. मार्क डी सूजा जेम्स, रोशे, स्विट्जरलैंड; तथा सुश्री एशले किंग, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ, स्पेन शामिल रहे। विशेषज्ञों ने शिक्षा एवं अनुसंधान में नवीन तकनीकों के प्रभाव, वैश्विक शैक्षणिक सहयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष अक्षत गोयल, सलाहकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान सहित निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर.के. यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री एच.जी. गर्ग ,डीन एक्रेडिटेशन डॉ. रामेंद्र सिंह तथा डीन ईआईआई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, ने इस शैक्षणिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति में डॉ. रितु अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, आईटी विभाग; डॉ. विनिश कुमार, विभागाध्यक्ष, एआईएमएल विभाग; सुश्री प्रिया राणा, सुश्री लीना चोपड़ा, श्री सौरभ सिंह एवं सुश्री आरती कालरा शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस संगोष्ठी ने शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों को विचारों के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया। आर.के.जी.आई.टी. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



