- शिक्षकों से 23 अक्टूबर 2026 को शत-प्रतिशत मतदान की अपील
- जनपद में चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन
गाजियाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. उमेशचन्द त्यागी व शिक्षक एमएलसी सीट से प्रत्याशी सुशील चौधरी एवं स्नातक सीट से डॉ. राहुल कुशवाहा ने संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गाजियाबाद जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक साथियों से संवाद स्थापित करते हुए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की अपील की। संघ के नेताओं ने क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से सीधे मुलाकात की। इस जनसंपर्क अभियान के तहत गाँधी स्मारक इण्टर कॉलेज, मंडौला, गाजियाबाद, जनता इण्टर कॉलेज, सरौली, गाजियाबाद, किसान राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, चिरौड़ी लोनी गाजियाबाद, आदर्श ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल, चिरौड़ी, लोनी गाजियाबाद,
नवजीवन इण्टर कॉलेज, फर्रुखनगर, गाजियाबाद, श्री लालचंद शर्मा स्कूल, साहिबाबाद में आयोजित बैठकों के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. उमेशचन्द त्यागी ने शिक्षक हितों, अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर मतदान करने पर जोर दिया। प्रत्याशी सुशील चौधरी ने शिक्षकों के मान-सम्मान और हक की लड़ाई को मजबूती से सदन में उठाने का संकल्प दोहराया।
गाजियाबाद जनपद में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
विभिन्न विद्यालयों में सफल जनसंपर्क के पश्चात गाजियाबाद जनपद में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद शिक्षकों एवं समर्थकों ने नारेबाजी व मालाओं के साथ संगठन के नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान शिक्षक समुदाय की ओर से प्रत्याशी श्री सुशील चौधरी एवं डॉ. राहुल कुशवाहा को अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने 23 अक्टूबर को बढ़-चढ़कर मतदान करने तथा संगठन के प्रत्याशी को विजयी बनाने का पूर्ण भरोसा दिलाया।



