आईटीएस की सीएसआर पहल परिवर्तन क्लब ने बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद: आई.टी.एस. स्कूल आॅफ मैनेजमेंट की सीएसआर पहल परिवर्तन क्लब द्वारा साहिबाबाद क्षेत्र के बच्चों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पीजीडीएम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों के रूप में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में अभिषेक, हिमांशु, रुद्र, मयंक, अंशू, सत्यम, ऋद्म, सौरभ, अभय, इशिका, विधि, गुंजन एवं मोहित सहित विद्यार्थियों ने बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वाले हैंड-फ्लैग वितरित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा देशभक्ति गीतों देश रंगीला-रंगीला और केसरिया पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के बारे में जानकारी साझा की। बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज सहित विभिन्न सुंदर चित्र बनाए। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। परिवर्तन क्लब के फैकल्टी कोआॅर्डिनेटर प्रो. आशुतोष शर्मा ने छात्रों का साथ दिया और उनका मार्गदर्शन किया।
आई.टी.एस. स्कूल आफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद के निदेशक डा. अजय कुमार ने कहा कि परिवर्तन क्लब की इस पहल ने बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को समाज के वंचित वर्ग के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *