मुरादनगर। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में आर्थोडॉन्टिक्स एण्ड डेंटोफेशियल आथोर्पेडिक्स विभाग के द्वारा आर्थोडॉन्टिक दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिएटिव वायर बेंडिंग प्रतियोगिता, सेल्फी स्माइल प्रतियोगिता और इच्छुक छात्रों व मरीजों के लिए इंट्र-ओरल स्कैनिंग आदि सम्मिलित थी। इनका उद्देश्य आॅर्थोडॉन्टिक मैलोक्लूजन (दांतों के टेढ़े-मेढ़े होने की समस्या) के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इलाज के लिए प्रोत्साहित करना था। इन सभी प्रतियोगिताओं में बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अंत में सभी विजाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


