आईटीएस डेन्टल कालेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में जीते गोल्ड मेडल

गाजियाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 26.11.2026 से 27.11.2026 तक जोनल लेवल स्पोर्ट्स फेस्ट-2026-27 का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले प्रदेश के सभी डेन्टल कालेजों के छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में आई.टी.एस डेन्टल कालेज के छात्रों ने वालीबाल, एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये।
100 मीटर दौड़ में दिवजोत सिंह रॉय, 800 मीटर दौड में सारंग कुमार, एवं बैडमिंटन डबल में अनंम कुमार मिश्रा तथा सेडरिक ने गोल्ड मेडल जीत कर कालेज का नाम रोशन किया इसके अतिरिक्त 400 मीटर दौड में अमन यादव, 400 मीटर रिले दौड़ में दिवजोत, शुभ गर्ग, अमन यादव, सांरग कुमार एवं भाला फेंक प्रतियोगिता में अमन यादव ने सिल्वर मेडल अपने नाम किये। आई.टी.एस डेन्टल कालेज मुरादनगर के छात्रों ने कुल 3 गोल्ड मेडल एवं 3 सिल्वर मेडल प्राप्त किये।
सभी प्रतिभागियों ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये आईटीएस-दी एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। अर्पित चड्ढा ने हमेशा पाठ्येत्तर गतिविधियों के अतिरिक्त छात्रों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *