- कुष्ठ आश्रम व अस्पतालों में किया गया फलों का वितरण
- पुलिस लाइन में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले वार्डनों को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
- शहीदों के परिजनों को भी किया गया सम्मानित
गाजियाबाद। 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय पर झंडारोहण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, ए डी सी नेम सिंह सहित अनेकों वार्डन को कांवड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस के उपरांत सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा चीफ वार्डन ललित जायसवाल एवं डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह के नेतृत्व में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा स्वयं कुष्ठ आश्रम में फल, नमकीन, फ्रूटी, और चादर आदि वितरित की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अंजनी कुमार सिंह, एस डी एम राजेंद्र शुक्ला, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, ए.के. ठाकुर, मंजूर हसन आदि अनेको सिविल डिफेंस वार्डन ने कार्यक्रम में सहभागिता की। जिला महिला हॉस्पिटल और एम. एम. जी. हॉस्पिटल में डिवीजनल वार्डन सुजीत प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डन रवि अग्रवाल के साथ अनेकों वार्डन ने सभी मरीजों को फल आदि वितरित किए। संयुक्त हॉस्पिटल संजय नगर पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद त्रिपाठी के साथ डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल आदि अनेको सिविल डिफेंस वार्डन ने मरीजों को फल आदि वितरित किए । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में आयोजित तिरंगा बाइक/स्कूटी रैली में सिविल डिफेंस के 20 प्रतिभागियों ने दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में भाग लिया। नगर निगम गाजियाबाद एवं सिविल डिफेंस द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद स्मारक , मनन धाम के सामने पर देश पर जान कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ,अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप,अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन चंद्र वैश्य, चीफ इंजीनियर एन के चौधरी, डॉक्टर अनुज , ए डी सी नेम सिंह ने सहभागिता कर सभी शहीद सैनिकों के परिवारजनों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। मंच संचालन डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।

