इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 14 खिलाड़ियों ने हरिद्वार में जीते 17 गोल्ड मेडल्स

  • 25वीं शोतो कप आईएसकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
  • पांच खिलाड़ियों ने जापान से हासिल किया ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित 25वीं शोतो कप आईएसकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक जीतकर स्कूल और गाजियाबाद का नाम रोशन किया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 14 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश कराटे टीम में चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक अपने नाम किए।

पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया जापान से अंतर्राष्ट्रीय कराटे ब्लेक बेल्ट डिग्री

चैंपियनशिप के दौरान इंदिरापुरम कराटे स्कूल के पांच खिलाड़ियों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि रही। जापान से आए ग्रैंड मास्टर मासाहिरो मोतोमुरा (10वीं डान ब्लैक बेल्ट, जापान) द्वारा खिलाड़ियों का इंटरनेशनल शोतोकान कराटे ब्लैक बेल्ट एग्जाम लिया गया।
सभी चयनित खिलाड़ियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और जापान से ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान प्राप्त किया।
टीम के शानदार प्रदर्शन में टीम कोच नैना रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि टीम मैनेजर पुष्पेन्द्र सिंह रावत रहे। इस शानदार उपलब्धि के बाद इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों में खुशी की लहर है। स्कूल परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदक विजेता खिलाड़ी

  • अर्शी — 2 स्वर्ण पदक
  • पुर्वित गुरियन — 2 स्वर्ण पदक
  • सात्विक रावत — 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • कर्णा सिंह रावत — 2 स्वर्ण पदक
  • चेतन भाटिया — 2 स्वर्ण पदक
  • अनुज्ञा शर्मा — 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • तुषार यादव — 2 स्वर्ण पदक
  • ख्याति गुप्ता — 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • आश्रिया रावत — 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • वैष्णवी यादव — 2 रजत पदक
  • काशवी शर्मा — 2 रजत पदक
  • देविक गोयल — 2 स्वर्ण पदक
  • अमायरा अरोड़ा — 2 कांस्य पदक
  • मायरा जोशी — 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *