- मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज में भाजपा की बैठक, कार्यकर्तार्ओं को सौंपी गई चुनावी जिम्मेदारियां
- पन्ना प्रमुखों के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का आह्वान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा विधान परिषद चुनाव को लेकर मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज में शिक्षक एवं स्नातक श्रेणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हुई, जिसमें गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के विधायक, विधान परिषद चुनाव के संयोजक, मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में महानगर प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और उसकी कार्यशैली को जनता तक पहुंचाने का अवसर है।
अशोक कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ एवं मतदाता प्रबंधन के लिए जानी जाती है और उसका प्रत्येक कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ना जानता है। इसी क्रम में आगामी विधान परिषद चुनाव में शिक्षक और स्नातक दोनों श्रेणियों में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सुनियोजित ढंग से पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
अशोक कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियों को रोकते हुए एकजुटता और समरसता की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से देशहित में कार्य करते हुए समाज में समरसता का भाव जागृत करने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षक विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा तथा स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी दिनेश गोयल ने भी कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। दोनों प्रत्याशियों ने कार्यकतार्ओं से आगामी चुनाव में मजबूती के साथ जुटने तथा भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतों से मतदान सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता संपर्क और बूथ स्तर की रणनीति पर चर्चा की।
इस अवसर पर सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, विधायक अजीत पाल त्यागी, सुदेश कश्यप, विजय मोहन, अमरदत्त शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, सचिन डेढ़ा, रनीता सिंह, नीरज शर्मा, विनोद कसाना, आशीष चौधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

