अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर निकाली गई संगीतमयी प्रभात फेरी

-भगवान परशुराम मन्दिर में हुआ हवन का आयोजन

जहांगीराबाद। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य संगीतमयी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरूआत मौहल्ला मैमरान स्थित पँ. लालजीमल मन्दिर से हुई, जो लाल कुआं स्थित शीशमहल मंदिर, सब्जी मंडी चौराहा, गांधी चौक, डाकखाने वाली गली से होते हुए वापस पँ. लालजीमल मन्दिर पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा भी शामिल हुए।
प्रभात फेरी में श्री राधारमण लाल जू एवं भगवान परशुराम की छवि से भव्य डोला सजाया गया। प्रभात फेरी में सुमित गोयल, विवेक गोयल और शिवम सोनी ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर पूरे वातावरण में राधा नाम रस घोल दिया। प्रभात फेरी में शामिल भक्त पूरे मार्ग में भजनों पर झूमते नाचते हुए चल रहे थे जिससे वातावरण और भी ज्यादा आनंदित और भक्तिमय बना रहा। इस दौरान गाजियाबाद से आए गौरव बंसल ने भी प्रभात फेरी में शामिल होकर राधा रमण लाल जू और भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प अर्पित किये और प्रभात फेरी का आनन्द लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय शर्मा ने सहभागिता करते हुए “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा” भजन गाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुगध हो उठे। वहीं प्रभात फेरी के समापन पर आयोजक डॉ सुभाष कौशिक और विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट एडवोकेट वरुण कौशिक ने विधायक संजय शर्मा, सुमित गोयल, विवेक गोयल, गौरव बंसल और शिवम सोनी सहित सभी अतिथियों एवं रसिकों को भगवान परशुराम का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रभात फेरी के बाद पँ. लालजीमल मन्दिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने विधि विधान से आहुति दी।
इस दौरान पूर्व विधायक मुकेश पंडित, अजय कौशिक, आदेश शर्मा, मनोज ओझा, मनमोहन अग्रवाल, गौरव बंसल, सेंकी पाठक, रोहित पाठक, गप्पी पंडित, हरिकिशन शास्त्री, गौरव पंडित, महिपाल लोधी, पिंटल गोयल, केपी सैनी, शिवा भारद्वाज, वेदिका कौशिक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *