

गाजियाबाद। आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद द्वारा स्टार्टअप्स पावरिंग विकसित भारत 2047 विषय पर द्वितीय स्टार्ट-अप समिट 2026 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के सहयोग से आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा समावेशी विकास के लिए स्केलेबल व्यवसाय मॉडल विकसित एवं सत्यापित करना था। इस अवसर पर आई. टी. एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजकों तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरूआत आई.टी.एस -द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के संबोधन से हुई जिसमें उन्होंने एम एस एम ई के प्रति आभार व्यक्त किया तथा स्टार्ट अप की दिशा में उनकी उपलब्धियों की सराहना की साथ ही सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। तत्पश्चात पश्चात आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने स्वागत भाषण दिया और सभी विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया और स्टार्ट अप समिट आयोजन के प्रमुख उद्देश्यों और महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
उद्घाटन सत्र में एमएसएमई चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आॅफ इंडिया के ग्लोबल चेयरमैन एवं वर्ल्ड ग्रेक्सपो फाउंडेशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. इंद्रजीत घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में डीएचआरआई के सह-संस्थापक श्री अबिन जोसेफ तथा आॅटोब्रिज के संस्थापक एवं सीईओ धीरज त्रिपाठी ने नवाचार, उद्यमिता और उभरते व्यावसायिक अवसरों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
पहला पैनल सत्र ह्लस्टार्टअप फॉर भारत: समावेशी विकास के लिए नवाचारह्व विषय पर आयोजित किया गया, जिसका संचालन टीपीपी वर्ल्ड के संस्थापक एवं सीईओ संजय कुमार ने किया। इस पैनल में रिन्यूबाय की चीफ पीपल आॅफिसर सुलभा कौशल राय, इन्वेस्ट इंडिया के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट श्री आनंद प्रसाद, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के चीफ फैकल्टी एवं संयुक्त निदेशक शरद श्रीवास्तव, बिल्ड ब्रांड फैक्टर की संस्थापक एवं सीईओ राधिका ए. गुप्ता तथा आईडीएफसी बैंक के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एवं ब्रांच हेड श्री योगेश तनेजा शामिल रहे। पैनलिस्ट्स ने नवाचार, समावेशी विकास, फंडिंग के अवसरों और भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में स्टार्टअप्स की भूमिका पर जोर दिया।
दूसरा सत्र नर्चरिंग फ्यूचरप्रेन्योर्स आइडियाज से इम्पैक्ट तक विषय पर यंग फ्यूचरप्रेन्योर्स प्रदर्शनी के रूप में आयोजित किया गया। विभिन्न संस्थानों की पच्चीस टीमों ने अपने रचनात्मक व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन आंतरिक एवं बाह्य निर्णायकों द्वारा किया गया। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान की विजेता टीम के रूप में केआईईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के साहिल गुप्ता एवं पलक गुप्ता रहे। द्वितीय स्थान एनएसयूटी, द्वारका के आयुष एवं मणि मित्तल को मिला, जबकि तृतीय स्थान आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के सौरव तिवारी, सुधांशु सिंह, अमन सिंह एवं कपिल त्रिपाठी को प्रदान किया गया। द्वितीय स्टार्ट-अप समिट 2026 एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक आयोजन रहा, जिसने नवोदित उद्यमियों और परिवर्तनकतार्ओं को प्रेरित, शिक्षित और सशक्त बनाया।

