
गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद के ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा राष्ट्रीय ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसका विषय सिस्टमिक समन्वय में ओरल मेडिसिन था, जो मौखिक स्वास्थ्य और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को दशार्ता है। यह विषय ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की भूमिका को रेखांकित करता है, जो विभिन्न प्रणालीगत रोगों के मौखिक लक्षणों की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान देते है।
आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। इस अवसर पर विभाग की फैकल्टी द्वारा छात्रों के लिए नौ यौर ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी स्पेशलिस्ट विषय पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी. में आने वाले सभी मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया और मौखिक प्री कैंसर और कैंसर की रोकथाम विषय के अंतर्गत मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में समझाया गया, जिससे उन्हें अपने मौखिक स्वच्छता को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही संस्थान की ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों को तंबाकू, धूम्रपान तथा अन्य हानिकारक आदतों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और बताया कि यह आदतें न केवल मुख स्वास्थ्य बल्कि सम्पूर्ण शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जैसे क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में मौखिक स्वास्थ्य को लेकर ज्ञानवर्धन करना और मरीजों को स्वस्थ आदतों के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में विद्यार्थियों और दंत चिकित्सकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। अंत मे विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कर उनही सराहना की। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा एवं आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

