केन्द्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ

  • पुलिस प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार व व्यवहारिण दृष्टिकोण हो सुदृढ़: आलोक रंजन
  • कई आईपीएस अधिकारियों ने भी रखे अपने विचार
  • वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम का किया गया समापन

गाजियाबाद। केंद्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद में पुलिस प्रशिक्षण में विधियाँ एवं दृष्टिकोण विषय पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आलोक रंजन (आईपीएस) महानिदेशक, बीपीआरएंडडी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार को अपनाने तथा व्यवहारिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में आईपीएस छाया शर्मा प्रशिक्षण निदेशक, बीपीआरएंडडी, सुनील गुप्ता उपनिदेशक प्रशिक्षण एवं आईपीएस सुलोचना गजराज उपनिदेशक प्रशिक्षण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीटीआई के निदेशक आईपीएस डॉ. सचिन गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण निदेशक छाया शर्मा ने अपने संबोधन में एफडीपी के उद्देश्यों, प्रशिक्षण की नवीन पद्धतियों तथा पुलिस अधिकारियों के क्षमता निर्माण में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में बीपीआरएंडडी, सीडीटीआई, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सीएपीएफ तथा विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों से आए प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञ संकाय की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ के रूप में आईपीएस डॉ. रोहिणी कटोच एसवीपीएनपीए, दीपक कुमार बिष्ट, जेडी आईएसटीएम, एस उमारुक्मिणी, सलाहकार क्षमता निर्माण आयोग तथा अमृता बहल, शिक्षा विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों को व्यस्क अधिगम के सिद्धांत और अधिगम डिजाइनिंगइ फेक्टिव ट्रेनिंग मॉड्यूल्स, फीड बैक असेसमेंट एवं प्रशिक्षण का मूल्यांकन तथा आनलाइन लर्निंग कंटेंट निर्माण एवं प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम पुलिस प्रशिक्षण में आधुनिक दृष्टिकोण, प्रभावी शिक्षण तकनीकों तथा व्यवहार आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्घाटन सत्र के अंत में उपप्राचार्य प्रमोद कुमार जोशी द्वारा सभी अतिथियो ंएवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का श्री वी जोसेफ लोक्कू अपर महानिदेशक, बीपीआरएंडडी द्वारा एफडीपी का समापन किया गया। समापन सत्र में सुलोचना गजराज द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा सीडीटीआई गाजियाबाद में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 20.4.26 से 24. 4.26 तक मादक पदार्थों और मनोरोगी पदार्थों की जांच विषय पर आयोजित किया गया जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के 30 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया इसको कोआर्डिनेटर राज कमल पुलिस उपाधीक्षक सीडीटीआई गाजियाबाद रहे। इस कोर्स का समापन एवं प्रांगण में वृक्षारोपण अपर महानिदेशक के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *