

गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के बी.डी.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने हेतु प्रख्यात वक्ता डा. ऐश्वर्या आर्या द्वारा एक गेस्ट लेक्चर प्रस्तुत किया गया, जिसका विषय मैग्निफिकेशन इन डेन्टिस्ट्री था। इस लेक्चर में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। डॉ. ऐश्वर्या आर्या ने अपने शैक्षणिक करियर की शुरूआत रूट क्राउन फाउंडेशन नामक एक एकेडमी के माध्यम से की, जिसका उद्देश्य छात्रों को रूट कैनाल उपचार एवं क्राउन प्रिपरेशन की बारीकियों को समझाना है। इस मंच के माध्यम से उन्होंने जमशेदपुर में सात छात्रों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिसमें व्याख्यान, हैंड्स-आॅन डेमोंस्ट्रेशन तथा एंडोडोंटिक कौशल में प्रमाणन शामिल है। लेक्चर के दौरान डॉ ऐश्वर्या ने सभी छात्रों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मैग्निफिकेशन की भूमिका के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसके उपयोग से मरीज को न केवल अधिक देखने में, बल्कि अच्छी तरह देखने में भी मदद मिलती है। मैग्निफिकेशन डिवाइस का अनुप्रयोग एंडोडोंटिक्स में मुख्य रूप से दृश्य वृद्धि और बेहतर एर्गोनॉमिक्स के लिये है। इसके साथ ही उन्होंने क्लीनिकल अभ्यास में डेन्टल लूप्स का उपयोग करके बेहतर और सटीकता के साथ उच्च गुणवत्ता वाली प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा की, जिससे मरीजों को उत्तम उपचार प्रदान किया जा सके। लेक्चर के दौरान डॉ ऐश्वर्या ने सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिये एवं सभी प्रतिभागियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में लूप्स और माइक्रोस्कोप के उपयोग एवं उन्हें इस क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जिसके लिये सभी प्रतिभागियों ने उनकी सराहना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल एवं ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करने के लिये सभी ने आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

