गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। सोमवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-4 के नेतृत्व में खसरा संख्या-1033, रजापुर, नियर कार्टे चौक, महेन्द्रा एन्कलेव, गाजियाबाद पर लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मुकेश कुमार व रामवीर सिंह द्वारा किये गये अनाधिकृत निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

