



गाजियाबाद। निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज और ब्रह्माकुमारीज ने मिलकर शनिवार, 25 अप्रैल को चौथे ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026 का आयोजन किया। इस साल का विषय था— समृद्ध भारत के लिए समाधान-आधारित मीडिया। यह सम्मेलन शिक्षाविदों और मीडिया के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच रहा, जहाँ चर्चा की गई कि पत्रकारिता कैसे देश के विकास में रचनात्मक भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में निस्कॉर्ट के अध्यक्ष बिशप रायराला विजय कुमार, निस्कॉर्ट के निदेशक फादर रॉबिन्सन रोड्रिग्स , प्रिंसिपल डॉ ऋतु दुबे तिवारी, ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बी के सुशांत, दिल्ली की मीडिया संयोजिका बी के सुनीता, बी के लवली, मीडिया संयोजक दिल्ली/रा रा क्षेत्र बी के गणेश जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह सम्मेलन दो सत्रों में 15 रिसर्च पेपर प्रजेंटेशन के साथ पूरा हुआ। अंत में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि प्रो. रबी नारायण कर (प्रधानाचार्य, श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) के संबोधन से हुआ।

