पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर में किसान संवाद एवं स्वागत समारोह आयोजित

  • किसान संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता शामिल हुए
  • कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पूर्व सांसद के सी त्यागी व रालोद नेताओं ने चौधरी को दी श्रद्धांजलि
  • राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि गांव नूरपुर में किसान संवाद एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों के मुद्दों, उनकी समस्याओं एवं समाधान पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के सी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन से संबंधित कई वृतांत सुनाए। गरीब, मजदूर और किसानों के लिए चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। एक बार चौधरी चरण सिंह के बारे में बताते हुए केसी त्यागी भावुक भी हुए।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र ने की। राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को मजबूती देने के लिय हमे सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा,कमजोर लोगों की मदद करनी होगी। हर व्यक्ति के दुख सुख में साथ देना होगा तभी हमारी पार्टी मजबूत होगी। गाजियाबाद के राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि के सी त्यागी एक अनुभवी नेता हैं, उन्होंने चौधरी चरण सिंह के साथ काम किया है। अब इनके अनुभवों का रालोद को लाभ मिलेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष हापुड़ एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने सभा में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों का धन्यवाद किया। पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि के सी त्यागी के रालोद में आने से पार्टी को बल मिलेगा। हम सब चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए किसान मजदूर नौजवान को रालोद से जोड़ने का काम करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष अमित त्यागी सरना ने कहा कि हमारे नेता चौधरी जयंत सिंह अपने मंत्रालय के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार देने का काम कर रहे हैं। रालोद के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह कुण्डु ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल धीरे धीरे मजबूती की और बढ़ रहा है। रालोद मजबूत होगा तो एनडीए मजबूत होगा। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेंद्र ने कहा कि रालोद परिवार में हर वर्ग का सम्मान है। उन्होंने सभी से रालोद की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरेंद्र त्यागी, नितिन त्यागी, नागेंद्र त्यागी, राजीव त्यागी, जय भगवान त्यागी, विनीत त्यागी, विपिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, मोहित त्यागी, दानिश कुरैशी, आरिफ त्यागी, चौधरी कृपाल सिंह,चौधरी निरंकार सिंह, राशिद चेयरमैन, वीरेंद्र सिंह, मनान भाई ,श्याम सिंह चौधरी, शांतनु त्यागी, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *