टैक्सेशन बार एसोसिएशन, गाजिÞयाबाद की नर्ई कार्यकारिणी गठित, सीए एसके गोयल बने अध्यक्ष

गाजियाबाद। टैक्सेशन बार एसोसिएशन, गाजिÞयाबाद के वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी गठित की गई। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संरक्षकों ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन, सदस्यों के विश्वास, उनके नेतृत्व, अनुभव एवं पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीए सुनील कुमार गोयल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी ने बधाई दी। उनके अध्यक्ष बनने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि सीए सुनील कुमार गोयल के व्यापक अनुभव, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं पेशेवर समुदाय के प्रति उनके निरंतर मार्गदर्शन का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन के कार्यों में और अधिक मजबूती एवं प्रभावशीलता आने की पूर्ण अपेक्षा है। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों में अधिवक्ता मनोज कुमार गर्ग, अधिवक्ता महेश नाथ दुबे, अधिवक्ता
कुलदीप सिंह, अधिवक्ता सचिन कौशिक, अधिवक्ता सचिन गोस्वामी, अधिवक्ता शुभान चौहान, अधिवक्ता कुलदीप गुप्ता, अधिवक्ता सुजीत तोमर, अधिवक्ता विनीत के. शर्मा (महासचिव), अधिवक्ता राहुल कुमार, अधिवक्ता नितिन सोलंकी, अधिवक्ता संजय पराशर, अधिवक्ता सह-नामित सदस्यों में सीए विकास बिंदल, अधिवक्ता एस. के. शर्मा, अधिवक्ता विशाल मलिक, अधिवक्ता सुनील त्यागी हैं। अध्यक्ष एसके गोयल ने नव-निर्वाचित एवं सह-नामित टीम से अपेक्षा है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सदस्यों के हित, पेशेवर विकास एवं टैक्सेशन क्षेत्र में उच्च मानकों को बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *