आईटीएस मोहननगर में एमसीए (2024-2026) बैच के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस मोहन नगर, गाजियाबाद में एमसीए (2024-2026) बैच के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावपूर्ण एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उड़ान सपनों के और… थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें नई शुरूआत के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीएस मोहननगर, गाजियाबाद के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए विभाग की संयोजिका डॉ. पूजा धर, सह संयोजिका प्रो. स्मिता कंसल ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने अपने सन्देश में ह्लएमसीए (2024झ्र2026) के विद्यार्थियों को उनकी नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। आईटीएस समूह के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में कहा कि आई.टी.एस परिवार का प्रत्येक विद्यार्थी हमारे लिए गर्व का विषय है। हम केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टउअ बैच 2024-2026 के विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और संस्कारों के साथ समाज और उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान देंगे।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने, नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा अपने ज्ञान और कौशल से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरूआत है। संस्थान में बिताए गए ये वर्ष विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल तकनीकी रूप से दक्ष हैं, बल्कि नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ह्लमिस्टर एवं मिस फेयरवेलह्व का चयन कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एमसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान, शिक्षकों एवं मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे। समारोह के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए एवं समूह छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन भावनाओं और उत्साह से परिपूर्ण रहा, जहां एक ओर विदाई का भाव था, वहीं दूसरी ओर नए सपनों की उड़ान का उत्साह भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। संस्थान परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *