- 9 से 13 मई तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 55 प्रतिभागियों ने लिया भाग

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर ने 10वें कॉम्प्रेहेन्सिव ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के चौथे मॉड्यूल का आयोजन 9 से 13 मई, 2026 तक किया गया। यह कोर्स जी.एम.आई. इम्प्लांट्स, बार्सिलोना, स्पेन के सहयोग से संचालित हुआ। चार मॉड्यूल वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें निजी दंत चिकित्सक, कॉलेज के पूर्व छात्र, संस्थान के दंत चिकित्सक, एम.डी.एस. विद्यार्थी और अन्य कॉलेजों के अध्यापक सम्मिलित थे। यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी में नवीनतम क्लीनिकल तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे मरीजों के लापता दांतों को इम्प्लांट्स के जरिए लगा जा सके और मरीजों को समग्र उपचार प्रदान कर सकें। इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ. हर्ष जैन थे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. हर्ष ने सभी प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी के उपचार की प्रक्रियाओं के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान की। जिसमें विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, आॅल-आॅन-4, आॅल-आॅन-6 एवं जायगोमेटिक इम्प्लांट की प्रक्रिया, इम्प्लांट डेन्टिस्ट्री में पीजो की भूमिका, पोस्थेटिक इम्प्लांट कॉम्पलीकेशन, ग्राफ्ट बनाम ग्राफ्टलेस प्रक्रिया, बेसल इम्प्लांटस तथा साइनस औगमेंटेशन टैक्नीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त केस डिस्कशन एवं विभिन्न व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों की डायग्नोसिस एवं उपचार की प्रक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया गया। लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन के अंतर्गत एग सेल पर साइनस लिफ्ट प्रक्रिया, डी.एस.एल. सर्जरी, आई.एस.एल. तथा सर्जिकली गाइडेड इम्प्लांट प्लेसमेंट का सफल प्रदर्शन किया गया। समग्र रूप से यह मॉड्यूल प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिसमें उन्हें इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के सर्जिकल एवं प्रोस्थेटिक दोनों पहलुओं का समन्वित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम समापन समारोह में आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके अटूट समर्थन और दूरदर्शिता ने दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाले वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. एवं फैकल्टी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी के बारे में नवीनतम ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

