पीएम मोदी के ऊर्जा बचत की मुहिम ला रही रंग, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने घटाया सुरक्षा काफिला

  • 500 मीटर की दूरी तक पैदल चलने का लिया संकल्प

गाजियाबाद। देश में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर चल रही मुहिम अब सरकार के मंत्रियों के व्यवहार में भी दिखाई देने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी ऊर्जा बचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने सरकारी सुरक्षा काफिले में शामिल चार वाहनों में से दो गाड़ियों को हटाने का निर्णय लिया है। अब वह केवल दो वाहनों के साथ ही आवागमन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की है कि यदि उन्हें लखनऊ, विधानसभा, मंत्री आवास या गाजियाबाद में आसपास 100,200,500 मीटर की दूरी तय करनी होगी तो वह पैदल चलकर जाएंगे या आवश्यकता पड़ने पर सरकारी बस और रेल सेवा का उपयोग करेंगे। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को ईंधन बचत की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों में बिजली की अनावश्यक खपत रोकें। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा की वाह जिस कमरे में रह रहे हों या सो रहे हों, केवल वहीं का पंखा, लाइट ही चलायेंगे तथा बाकी कमरों के विद्युत उपकरण बंद रखेंगे । उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके देश करोड़ों यूनिट बिजली और लाखों लीटर ईंधन की बचत कर सकता है। इससे न केवल आर्थिक बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री की बैठक में भी पैदल जाएंगे मंत्री

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जानकारी दी कि बुधवार शाम उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह अपने आवास से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पैदल ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो आम जनता भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति गंभीर होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में सभी लोगों को ऊर्जा बचत का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल सरकारी योजनाओं की नहीं, बल्कि जनभागीदारी की है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो देश ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन लागत की चुनौती का मजबूती से सामना कर सकता है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप के बड़े फैसले

सुरक्षा काफिले की चार में से दो गाड़ियां हटाईं
आसपास की दूरी पैदल तय करेंगे
सरकारी बस और रेल से करेंगे अधिकांश सफर
घरों में बिजली बचाने की जनता से अपील
अनावश्यक एसी, पंखे और लाइट बंद रखने का संदेश

क्या बोले मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि
ऊर्जा बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम छोटी-छोटी सावधानियां अपनाएं तो देश के संसाधनों की बड़ी बचत की जा सकती है। मैं स्वयं इसकी शुरूआत अपने जीवन से कर रहा हूं ताकि लोग भी प्रेरित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *