गाजियाबाद। बुधवार को सीबीएसई का बाहरवीं का परीक्षा-परिणाम घोषित किया गया। नेहरु वर्ल्ड स्कूल का परिणाम बेहद सुखद व शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में आराध्या भारद्वाज व कला वर्ग में सिद्धी जैन ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 99.2 प्रतिशत
अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अंशिका यादव व देविषी मित्तल ने संयुक्त रुप से 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 82 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में आराध्या भारद्वाज ने 99.2 प्रतिशत, कला वर्ग में सिद्धी जैन ने 99.2 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में गीतिका गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले 82 विद्यार्थी रहे जबकि विशेष योग्यता वाले 189 छात्र रहे।

