- पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनभर नारी शक्ति ने ली रालोद की सदस्यता
- पुरुषों ने भी पार्टी पर जताया भरोसा, कहा- संगठन की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

गाजियाबाद। रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी लगातार संगठन को मजबूत करने का काम कर रही हैं। संगठन में महिला शक्ति की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। सदस्यता अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने दर्जन भर से अधिक समाजसेवी महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया है। समाजसेविका कमला वर्मा उर्फ़ नैन्सी वर्मा, मीनाक्षी देवी, सरिता सिंह,श्रीमती सोनी,श्रीमती श्यामवती श्रीमती पिंकी, श्रीमती उषा वर्मा के साथ ही चन्द्रप्रकाश वर्मा,रविन्द्र डेढ़ा, मुजाहिद खान, रमेश ठाकुर ने महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी के आवास पर पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की है।
महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी ने सभी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता की रसीद काटकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
कमला देवी ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मैं राष्ट्रीय लोकदल परिवार का हिस्सा बन गई हूँ। मैं कमला वर्मा ( नैंसी वर्मा ) एक साधारण सी समाजसेविका आपको यह विश्वास दिलाती हूँ की मैं आपकी एवं पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करुँगी । आपने हमारे लिए अपना बहुमूल्य समय निकाला उसके लिए मैं एवं मेरे समस्त सहयोगी एवं महिला मित्र आपका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं एवं एक बड़ी बहन के रूप में मुझे हमेशा आपसे प्रेरणा मिलती रहे एवं आपके मार्गदर्शन में मुझे कार्य करने का सौभाग्य मिले मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात होगी। सभी साथियों ने पार्टी से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और पूर्ण निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने का निश्चय किया। महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने सभी से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया और पार्टी परिवार में जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

