भारत विकास परिषद आई पैक्स शाखा ने गांधी कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य

दिल्ली। भारत विकास परिषद आई पैक्स शाखा द्वारा गांधी कुष्ठ आश्रम, श्री राम मंदिर, ताहिरपुर रोड, दिलशाद गार्डन, दिल्ली में कुष्ठ रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए सायंकालीन भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत आश्रम में निवासरत लगभग 80 परिवारों के 200 से अधिक सदस्यों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आश्रम में वर्तमान में भी अनेक कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। आश्रम परिसर में संचालित डिस्पेंसरी के माध्यम से रोगियों को आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं। यह सेवा कार्य भारत विकास परिषद आई पैक्स शाखा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय आशु गुप्ता जी के जन्मदिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संपन्न किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके सेवा, समर्पण एवं समाजहित के कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस सेवा कार्य की प्रायोजक एवं संयोजक भारत विकास परिषद आई पैक्स शाखा की संरक्षिका डॉ. विभा गुप्ता थीं। इस अवसर पर डॉ. विभा गुप्ता, सीए अनिल कुमार गुप्ता, सीए शैलेंद्र मोहन, अजय अग्रवाल, रविमोहन गर्ग, वेद प्रकाश रस्तोगी, हरि प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गोयल, शिव कुँअर शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। भारत विकास परिषद आई पैक्स शाखा ने भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *