महापौर, नगर आयुक्त ने किया स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन

  • आधुनिक उपकरणों से स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ओर बढ़ रहा है निगम
  • कॉम्पैक्टर बीन के माध्यम से ज्यादा कचरा पहुंचेगा प्रोसेसिंग यूनिट,शहर के हर घर को मिलेगा लाभ

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत कचरा निस्तारण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर कार्यवाही की जा रही है।सभी जोन में स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन लगाए गए हैं। कवि नगर जोन अंतर्गत गोविंदपुरम में, विजयनगर जोन अंतर्गत अकबरपुर बहरामपुर में, मोहन नगर जोन अंतर्गत राजेंद्र नगर में, वसुंधरा जोन अंतर्गत साहिबाबाद साइट 4 में आधुनिक उपकरणों के साथ कचरे के निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सिटी जोन अंतर्गत रेत मंडी हिंडन विहार में स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया गया है, मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम उपस्थित रही। महापौर द्वारा शहर के कचरा निस्तारण हेतु लगाए गए स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन पर सिटी जोन के निवासियों को शुभकामनाएं दी गई, बताया गया सिटी जोन से निकलने वाले कचरे को बड़ी मात्रा में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचने में ट्रांसफर स्टेशन से सहयोग मिलेगा शहर की छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्ग से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करते हुए कंपैक्टर बीन के माध्यम से प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाएगा, 250 से अधिक कैपेसिटी का स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन की शुरूआत आज की गई है जो की शहर के निवासियों को समर्पित रहेगा। नगर आयुक्त द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश तथा स्वास्थ्य विभाग टीम को मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही बताया गया सिटी जोन में ट्रांसफर स्टेशन नहीं था जिसको अत्य आधुनिक उपकरणों के साथ शुरू कराया गया है जिससे गीले कचरे और सूखे कचरे को बड़ी मात्रा में प्रतिदिन प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, 8 कैप्सूल के माध्यम से शहर के कचरे को प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाएगा जिस शहर वासियों को सीधा लाभ मिलेगा सिटी जोन के सभी वार्डो से कचरा एकत्र होकर सीधा प्रोसेसिंग यूनिट पर पहुंचेगा, मौके पर उपस्थित नेचर ग्रीन के निदेशक शिवम गोयल को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा कार्य में निपुणता बनाए रखने के निर्देश दिए। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के कचरा निस्तारण में विशेष कार्य किया जा रहा है आधुनिक उपकरणों के सहयोग से गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग करते हुए प्रक्रिया में लिया जा रहा है, इस प्रकार की कार्यवाही स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा दे रही है जिससे शहर को लाभ मिल रहा है मौके पर मंत्र उच्चारण के साथ लगी हुई मशीनों का शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *