बाल मित्र केंद्र में अन्तरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित चुप्पी तोड़- हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत अन्तरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर साहिबाबाद थाना स्थित बाल मित्र केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, बाल यौन शोषण से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिजनों को बाल यौन शोषण से बचाव, (बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम) की महत्वपूर्ण जानकारी देना तथा बच्चों के साथ सकारात्मक एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों से अवगत कराना था। साथ ही उपस्थित परिजनों और अतिथियों को बाल मित्र केंद्र की कार्यप्रणाली एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान परिजनोंं ने थाने का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की सुरक्षा के प्रति परिवारों को संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहेंगे, जिससे समाज में परिवार को महत्व और परिवार के दायित्व के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जाने। जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *