पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को ईद की बधाई दी

नई दिल्ली/ ग़ाज़ियाबाद- अल्पसंख्यक आयोग उ॰ प्र ॰ सरदार एस पी सिंह ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जनाब मुख्तार अब्बास नकवी को ईद की मुबारकबाद दी और सभी देशवासियों की ख़ुशहाली व देश में साम्प्रदायिक सौहार्द की दुआ माँगी।इस अवसर पर श्री नकवी ने कहा कि यह त्यौहार क़ुर्बानी का त्यौहार है, हम सभी को भी राष्ट्रहित में कुछ न कुछ सहयोग करना चाहिए। वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को काबिल सरकार और कार्यकुशल नेतृत्व मिला है, जो संकट में संकटमोचक बना है। वर्तमान वैश्विक संकट में भी सरकार, समाज संयम, समझदारी और सावधानी से भारत को वैश्विक संकट के ‘बिना बुलाए मेहमान’ से भी मुक्ति दिलाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *