कार्यकाल बढ़ाए जाने पर ग्राम प्रधानों ने किया योगी सरकार का धन्यवाद

गाजियाबाद: ब्लॉक रजापुर में ऑल इंडिया पंचायत राज संगठन द्वारा प्रधानों के कार्यकाल बढ़ने के अवसर पर धन्यवाद बैठक आयोजित की गई , बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजवीर दहिया ने की, इस धन्यवाद बैठक में सभी प्रधानों ने अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया और गांव के विकास को आगे बढ़ाने के लिये योगी सरकार की दूरदर्शिता सोच के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया । पंचायतों एवं प्रधानों के अधिकारों के लिए सदैव लड़ने वाले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजवीर दहिया , संगठन के जिला अध्यक्ष रणबीर प्रधान , ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर विनोद कुमार को प्रधानों द्वारा सम्मानित किया गया, संगठन में बिना स्वार्थ भाव के सहयोग करने वाले मनोज प्रधान काजमपुर को ऑल इंडिया पंचायती राज संगठन ने ब्लॉक रजापुर का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए पत्र प्रदान किया, इस अवसर पर ,प्रधान कृष्णदेव आर्य, अरुण प्रधान, सुनिल प्रधान , उमेश प्रधान , शहजाद प्रधान,प्रेमचंद आर्य ,अमित पांडेय, अंकित मलिक, कपिल, राहुल तोमर , प्रमोद, नीरज चौधरी, प्रवीण आर्य आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *