एहसास समिति का नौवें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

पांचवे समर कैंप का भी हुआ शुभारंभ

मोदीनगर : एहसास महिला समिति मोदीनगर का वार्षिक उत्सव निष्काम भवन में अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एहसास समिति के 9 वर्ष सम्पूर्ण होनें पर केक काटकर वार्षिकोत्सव की खुशियाँ मनायी गयी। इस अवसर पर समिति द्वारा अपनें पांचवे समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया। समिति की संस्थापक अनुप्रीत कौर के अनुसार पन्द्रह दिवस तक चलनें वाले इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, ताइक्वांडो, पंजाबी एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *