गाजियाबाद के विकास को लेकर सांसद अतुल गर्ग ने nhai के चेयरमैन संतोष यादव से की मुलाकात

लाल कुंआ से ज्ञानी बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की रखी मांग

गाजियाबाद। सांसद अतुल गर्ग ने NHAI के चेयरमैन संतोष यादव से उनके दिल्ली स्थित मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
सांसद अतुल गर्ग ने लालकुआँ, गाजियाबाद से ज्ञानी बॉर्डर तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
इसके अतिरिक्त सांसद ने नए बस अड्डे से दौलतपुरा तक बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। इस पर NHAI चेयरमैन संतोष यादव ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर शीघ्र समाधान का मार्ग निकाला जाएगा।
सांसद अतुल गर्ग ने क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार एवं NHAI के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *