- तूफान में सड़कों पर गिरे भारी वृक्षों को हटाने में जुटा उद्यान
- जल निकासी सुचारू और चालू रहा यातायात, नगर निगम में संभाली कमान
- बदलते मौसम को देखते हुए रात्रि में भी अलर्ट रहे निगम अधिकारी–नगर आयुक्त
गाजियाबाद : अचानक गाजियाबाद में तेज हवा, आंधी तूफान और बारिश को देखते हुए उपकरणों के साथ गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा उद्यान विभाग की टीम सड़कों पर व्यवस्था संभालने के लिए दिखाई दी, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार तूफान शुरुआत में संबंधित विभाग के अधिकारी और टीम सड़कों पर अलर्ट रही जिनके द्वारा हॉटस्पॉट पर जल निकासी के लिए पंप सेट लगाई गए, शहर में तेज हवाओं के कारण वृक्ष गिरने की शिकायत प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से उद्यान विभाग की टीम द्वारा व्यवस्था को संभालते हुए सड़कों पर गिरे हुए वृक्षों को हटाया गया बड़े वृक्षों को उपकरण के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई यातायात सुचारू रहा l
नगर आयुक्त द्वारा रात्रि में भी बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, उद्यान विभाग स्वास्थ्य विभाग तथा जलकल विभाग को विशेष रूप से रात्रि में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, नगर आयुक्त द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महा प्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को टीम के साथ मौसम की स्थिति बदलने की क्रम में अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गएl प्रकाश विभाग को भी रात्रि में बारिश या मौसम बदलने की स्थिति से पहले निरीक्षण करने के लिए कहा गयाl
इंदिरापुरम वैभव खंड, तहसील के पास कवि नगर जोन, शास्त्री नगर, राज नगर, विवेकानंद नगर में उद्यान विभाग टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरे हुए वृक्षों को हटाया गयाl

