
गाजियाबाद। शनिवार को मकरेड़ा गांव में पर्यावरण के संरक्षण हेतु धरा को हरा भरा बनाने के लिये गंदे नाले के किनारे वृक्षारोपण का कार्य किया गया जो इस माह गांव की सरकारी भूमि पर सभी के सहयोग से चलता रहेगा। ग्राम प्रधान/प्रशासक कृष्णदेव आर्य ने सभी ग्रामवासियों से भी अपील कि हमें अपने खेत खलिहानों और घरों में पौधे लगाकर उनकी देख भाल भी करनी चाहिए, पौधों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का धर्म है। जिससे हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकें। पौधों के कम होने से आज सांसे भी कम हो रही हंै, लोग भयंकर बीमारियों से जूझ रहे हैं, पौधे केवल पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं,आज जो हम सांस ले रहे हैं, उसके प्रमुख स्रोत हमारे पेड़ पौधे ही हंै, इनके बिना जीवन की कल्पना करना अधूरा है, इस कार्य को अपना कर्तव्य मानकर सभी ग्रामवासियों को सहयोग करना चाहिए, जहां भी आप गोबर या उपले पाथ रहे हो वहां सभी पौधे लगाकर , उन पौधों को पानी आदि देकर उनका सरंक्षण करना चाहिए, धरा को हरा भरा बनाकर ही प्रदूषण और भयंकर बीमारियों से हम मुक्ति पा सकते हैं। आओ सभी मिलकर इस माह में वृक्ष लगाकर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करें। इस अवसर पर महिपाल सिंह , श्याम सिंह , पवनवीर , देवव्रत आर्य, प्रीत खारी आदि मौजूद रहें।

