
गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के पीरियडोनटोलॉजी विभाग द्वारा 4 से 6 जून, 2026 तक चौथे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के पांचवें मॉड्यूल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह छ मॉड्यूल के कोर्स का पांचवा चरण था, जिसमें प्रत्येक मॉड्यूल तीन दिनों का होता है, जिसमें 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें निजी दंत चिकित्सक, कॉलेज के पूर्व छात्र, संस्थान के दंत चिकित्सक, एम.डी.एस के विद्यार्थी और कॉलेज के अध्यापक शामिल थे। यह कोर्स डेंटोमैक्स इंटरनेशनल एकेडमी और प्रोफी विश्वविद्यालय, उज्बेकिस्तान के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य मरीजों के बीच चेहरे के सौन्दर्य चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा चेहरे के सौन्दर्य में वृद्धि की मांग करने वाले रोगियों की प्राथमिक वैकल्पिक लक्ष्यों को प्राप्त करना एवं रोगी को समग्र उपचार प्रदान करना है।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. गौरव तिवारी, सुश्री तनिष्का ग्रोवर थे, जो फेशियल एस्थेटिक्स चिकित्सक के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय वक्ता भी है। जिन्होंने फेशियल एस्थेटिक्स पर इस तरह की अनेकों कार्यशालाएं की है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशीष एवं उनकी टीम ने कॉस्मेटिक डेन्टिस्ट्री के अन्तर्गत चेहरे की सुदंरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को केमिकल पील्स, बोटॉक्स, लेजर हेयर रिडक्षन, डर्मल फिलर्स और अन्य फेशियल एस्थेटिक्स उपचार को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिये तैयार करना है। मॉड्यूल के पहले दिन में प्रतिभागियों को आइब्रो एवं स्कैल्प माइक्रोब्लेडिंग तथा लिप टैटू प्रक्रियाओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को चेहरे की पिगमेंटेशन वृद्धि तकनीकों, एस्थेटिक डिजाइन सिद्धांतों तथा मरीजों पर इनके व्यावहारिक अनुप्रयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दूसरे दिन उन्नत स्तर की आइब्रो एवं स्कैल्प माइक्रोब्लेडिंग तथा लिप टैटू प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिभागियों को उपचार योजना, पिगमेंटेशन प्रोटोकॉल तथा मरीज प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। तीसरे दिन में हइपोपिगमेंटेड स्कार्स के प्रबंधन एवं परमानेंट आईलाइनर प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान प्रतिभागियों को सुधारात्मक एवं सौन्दर्यात्मक पिगमेंटेशन तकनीकों का व्यापक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीनों दिन प्रतिभागियों ने मरीजों पर इन नवीनतम उपचारों का हैंड्स-आॅन किया। डॉ आशीष ने विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

