मंदिर में पूजा अर्चना करने गई महापौर को लोगो ने दिखाया सरकारी भूमि पर कब्जा

  • खसरा न 531 तालाब व 507 बंजर भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री बनवाकर किया कब्जा
  • पूर्व में एस डी एम सदर भी करा चुके हैं जांच
  • जल्द जांच कराकर होगी कार्यवाही:महापौर

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के यशस्वी कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष पूजन कार्यक्रम में सिहानी स्थित शिव मंदिर में जाना हुआ जिसमें पूजा अर्चना के उपरांत स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि यह भूमि सिहानी गाँव का खसरा न 531 तालाब व 507 बंजर भूमि है जिसमे कुछ लोगो द्वारा अपने मकान बना लिए हैं और कुछ लोग बना रहे हैं जिनके नाम नवीन त्यागी, मुकेश त्यागी, अरुण त्यागी, अनिल त्यागी पुत्रगण मूलचंद व गौरव त्यागी पुत्र रामेश्वर आदि द्वारा मकान बना लिए है जिसकी जानकारी उपजिलाधिकारी को भी दी गयी थी और उनके द्वारा अभिलेखों में दर्ज भूमि के आधार पर एक समिति बनाकर जांच कराई जानी है जोकि इसी सप्ताह में कई जानी है।
उपस्थित लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि यह लोग धोखाधड़ी करने की प्रवृत्ति के लोग हैं, फर्जी कागजात बनवा लेते हैं जिसको लेकर महापौर ने लोगो से पूर्ण जानकारी के साथ दस्तावेज की मांग की है जिससे सभी दस्तावेज की जांच कराकर भूमि खाली कराने व कानूनी कार्यवाही करने की कार्य किया जाएगा।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया सिहानी गाँव मे में नगर निगम की भूमि बहुत अधिक है जिसको आस पास के लोगो द्वारा ही कब्जा कर भूमि कब्जा करी हुई है जबकि सरकारी की भूमि की रक्षा करना सभी का कर्तव्य भी है जिससे जन सुविधा दी जा सके परन्तु स्थानीय लोग ही कब्जा कर बेच दी या अवैध मकान बना लें ये बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा, मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर FIR की कार्यवाही व वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *