ग्राम पंचायत मकरेडा में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

गाजियाबाद, गांव मकरेड़ा में पंचायत परिसर में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सत्र प्रातः5 बजे योगाचार्य बृजपाल सिंह निमेष के द्वारा ओ ३म की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के साथ प्रारंभ किया गया उन्होंने बताया कि आज यदि हम स्वस्थ रहना चाहते है तो हमें अपनी प्राचीन पद्धति योग को अपने जीवन अपनाना होगा । ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ को ठीक रखने के लिये योग के साथ यज्ञ को भी हमें अपनाना होगा , जिससे हम अपने परिवारों को स्वस्थ एवं संस्कारिक जीवन दे सकते है, योग दिवस पर हमें अपने घरों में यज्ञ भी करना चाहिए, यज्ञ एक बहुत बड़ा विज्ञान है ये घर की व्याधियों के साथ साथ रोगों को भी नष्ट करता है , योग का अर्थ आत्मा के साथ परमात्मा का जुड़ाव है , योग भारत की आन बान शान है और अपने प्राचीन ऋषि मुनियों की धरोहर है इस धरोहर से संसार का प्रत्येक प्राणी अपने जीवन को सुखमय बना सकता है और उन्नति के शिखर पर अपने आप को स्थापित कर सकता है,आज चल रही बीमारियों का निराकरण भी योग के द्वारा किया जा सकता है।योग कार्यक्रम के बाद घर पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया ।इस अवसर पर यज्ञपाल वर्मा कालू, प्रवीण शर्मा, रतन सिंह , पवनवीर,प्रमोद, मनीष आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *