

गाजियाबाद। आई एम ए गाजियाबाद द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान के साथ मिलकर आडू पार्क में योग दिवस मनाया। डॉ मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ वी बी जिंदल ने विभिन्न आसान करके दिखाए और उनसे होने वाले फायदे बताए।भारतीय योग संस्थान से हेमजी और रेखाजी को सम्मानित किया गया। डॉ वाई पी सिंघल मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने योग को जीवन में अपनाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। डॉ वाणी पूरी ने सभी को चक्र ध्यान कराया। करीब 60 डॉक्टर्स और उनके परिवार जन योग उत्सव में सम्मिलित हुए और कुछ ने तो मुश्किल आसन जैसे चक्र आसन,गौमुख आसन,शीर्ष आसन,अष्टावक्रासन,हलासन कर्नपीड आसन करके दिखाए।आई यूपी स्टेट सचिव डा आशीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे,आई एम ए गाजियाबाद अध्यक्ष डॉ अल्पना कंसल ने इप्का फामाँस्यूटिकँलल्स को सभी को योगा मेट्स वितरण करने के लिए और ओवरसीज फार्म को सभी की ए डी जाँच करने के लिए आभार प्रकट किया।सचिव डॉ राजीव त्यागी, डॉ सारिका जैन,डॉ प्रहलाद चावला,अरुणा अग्रवाल ने सबको धन्यवाद दिया।

